मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप यदि किसी नए काम में हाथ आजमाएंगे, तो उसमें आपको कोई नुकसान होने की संभावना है। आप कामों को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। आपका कोई पैतृक संपत्ति को लेकर भाइयों में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने आसपास रह रहे मित्रों के रूप में शत्रुओं को पहचानने की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपके कामों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। व्यापार में कोई गिरावट होने से आपको समस्या सकती है। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।