मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आप जीवनसाथी अथवा संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवनजी रहे लोगों को अपने प्रिय की बातों में आकर कहीं धन का निवेश नहीं करना है। आपको संतान के शिक्षा से संबंधित कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आप दानपुण्य के कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा क्योंकि उनके शत्रु उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने भाइयों से पिछले गिले-शिकवे दूर करके उनसे गले मिलेंगे।