Aaj Ka Mesh Rashifal: आज का दिन आपके लिए पुराने कर्जों से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा और आप बेफिजूल के खर्चों में ज्यादा बढ़ेंगे, जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को कमजोर करेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मेष राशि के जातक जोशीले, आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। ये चुनौतियों से डरने की बजाय उनका सामना करना पसंद करते हैं। साहसी और ऊर्जावान स्वभाव के कारण ये जोखिम लेने से नहीं कतराते। हालाँकि, इनकी अधीरता और गुस्सैल स्वभाव कई बार इनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। ये स्वभाव से प्रतिस्पर्धी होते हैं और हमेशा आगे बढ़ने की चाह रखते हैं। दोस्ती और रिश्तों में ये ईमानदार होते हैं लेकिन अपनी बात मनवाने की ज़िद इनमें अधिक होती है। सेना, खेल, बिजनेस और एडवेंचर से जुड़े कार्यों में ये सफलता प्राप्त करते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पुराने कर्जों से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा और आप बेफिजूल के खर्चों में ज्यादा बढ़ेंगे, जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को कमजोर करेंगे, लेकिन शेयर मार्केट में आपको अच्छा मुनाफा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। आपका काम पर फोकस भी थोड़ा कम रहेगा, लेकिन फिर भी आप किसी अजनबी की बातों पर भरोसा ना करें। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा।
विज्ञापन
शुभ रंग: लाल
उपाय
सूर्य देवता को अर्घ्य दें और दिन की शुरुआत अच्छे कार्यों से करें।
घर में ताम्बे के बर्तन का उपयोग करें, यह आपको ऊर्जा प्रदान करेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।