मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यर्थ के वाद विवादों से दूर रहने के लिए रहेगा। आपका अपने मित्रों और परिजनों से धन को लेकर कोई व्यर्थ का वाद विवाद हो सकता है, जिस कारण आपके रिश्तों में भी दरार आ सकती है। व्यवसाय में आपकी आर्थिक स्थिति की कमजोरी के कारण धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। अपमान से परेशान रहने के कारण अपने पिताजी से कुछ समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं।