मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
मीन राशि के जातकों के आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों के साथ किसी भी प्सेरकार के वाद विवाद में न पड़ें। आप यदि किसी नए काम को लेकर कुछ प्रयास कर रहे थे, तो उनमें आपको निराशा हाथ लग सकती है। आपकी समझदारी से आपके काफी काम पूरे होंगे। परिवार में बंटवारे को लेकर सदस्यों में कोई मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में आप फैसला बड़े सदस्यों पर ही छोड़ दे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं आपको परेशान तो करेंगी, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे।