मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आप परेशान रहेंगे, इसलिए आपको एक बचत प्लान करके चलना होगा। यदि आपको पहले से कोई शारीरिक कष्ट था, तो उसमें आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। पिताजी से अपने मन की कुछ बातों को साझा करेंगे, जिसके बाद आपको अपनी काफी सारी समस्याओं का हल मिलेगा। आपको किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझेदारी में व्यवसाय करना नुकसानदायक रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।