मकर
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा,क्योंकि दूसरे उनके कार्यों को रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। आप खाने पीने में भी परहेज नहीं रखेंगे। विद्यार्थियों के मन में एक नया जोश और जुनून दिखाई देगा। आपको अपने पैसे व कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करनी होगी,नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। विद्यार्थियों को किसी विशेष शिक्षकों से मदद लेनी पड़ सकती हैं। आपका व्यवसाय में रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है,लेकिन आपको अपने मन में आ रहे विचारों को किसी से शेयर नहीं करना है।