मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य के लिए रहेगा। आप अपने से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान लगाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र के कुछ कामों को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो आपके शत्रु तरक्की में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आपको कुछ समस्या हो सकती है। आपको किसी पुराने लेन-देन को समय रहते चुकता करना होगा, नहीं तो आपको उसमें कोई समस्या हो सकती है।