धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में उसके चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आपका अपने किसी साथी की बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है, जिससे आपको तनाव बना रहेगा। आप अपनी दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं की खरीदारी पर भी काफी धन व्यय करेंगे। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।