मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी इनकम को ध्यान में रखकर व्यय करने होंगे। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आप किसी नए काम को करने की शुरुआत कर सकते हैं। पार्टनरशिप में यदि कोई काम करेंगे, तो आपकी अपने पार्टनर से खूब पटेगी, जिससे आपका व्यापार भी बेहतर रहेगा। आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपका कोई सहयोगी आपके कामों को बिगाड़ सकता है।
विज्ञापन
शुभ रंग: हरा
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।