Aaj Ka Meen Rashifal: आज आपको काम को लेकर टेंशन अधिक रहेगी, लेकिन आप उसे अपने ऊपर हावी होने ना दे। कार्य क्षेत्र में आपको काम को लेकर प्रशंसा होगी, जिससे आप काफी खुश होंगे।
मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको काम को लेकर टेंशन अधिक रहेगी, लेकिन आप उसे अपने ऊपर हावी होने ना दे। कार्य क्षेत्र में आपको काम को लेकर प्रशंसा होगी, जिससे आप काफी खुश होंगे। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं। भाई- बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपका किसी पुराने लेनदेन से भी छुटकारा मिलेगा और कोई कानूनी मामला आपको समस्या दे सकता है।
विज्ञापन
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।