Aaj Ka Meen Rashifal: आज का दिन आपके लिए धन के मामले में थोड़ा सावधानी बरतने के लिए रहेगा, इसलिए आप किसी बड़े निवेश में हाथ डालने से बचें, नहीं तो बाद में आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है।
मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में थोड़ा सावधानी बरतने के लिए रहेगा, इसलिए आप किसी बड़े निवेश में हाथ डालने से बचें, नहीं तो बाद में आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को किसी एक्सपर्ट के राय के बिना आगे बढ़ने से नुकसान होगा। आप अपनी आंख व कान खुले रखकर कार्य करें, इसलिए किसी अजनबी की बातों पर भरोसा न करें। आपके पिताजी की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी।
विज्ञापन
शुभ रंग: हरा
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।