Aaj Ka Meen Rashifal: आज का दिन आपके लिए हौसला लेकर आने वाला है और आपका रोजगार भी बढ़िया चलेगा। आपको किसी नेत्र संबंधित समस्या को लेकर भाग दौड़ बनी रहेगी।
मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए हौसला लेकर आने वाला है और आपका रोजगार भी बढ़िया चलेगा। आपको किसी नेत्र संबंधित समस्या को लेकर भाग दौड़ बनी रहेगी। परिवार में भी कुछ समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी। जो आपकी टेंशन को बढ़ा सकती हैं। आपको किसी कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले को लेकर टेंशन बनी रहेगी और आप किसी पुराने विरोधी से यदि काम को लेकर कोई सलाह लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।
विज्ञापन
शुभ रंग: हरा
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।