मीन राशि- मीन राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं। इस राशि के लोग दयालु, आध्यात्मिक, कल्पनाशील और दूसरों की मदद करने वाले स्वभाव के होते हैं। ये अपनी भावनाओं और रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं तथा धार्मिक कार्यों में भी रुचि रखते हैं। इनके लिए पुखराज धारण करना शुभ माना जाता है। पीला और हल्का नारंगी रंग इनके लिए सुख, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है।