मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं
आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों से भरा रहने वाला है, क्योंकि आपके कामों में कुछ विघ्न आने की संभावना है और आपका कोई काम बनते बनते बिगड़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों के कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आपकी संतान को यदि पढ़ाई लिखाई में कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उनके लिए भी आपको उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आप किसी नए काम में सोच समझकर हाथ डाले। पिताजी का कोई पुराना रोग उभरेगा, जो आपको टेंशन देगा।
शुभ रंग: हरा
उपाय
- अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
- घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
- मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
- जीवनसाथी को मानसिक सहारा दें और उनका ख्याल रखें।
Mangal Dosh Upay: मांगलिक दोष से मुक्ति के लिए करें ये खास उपाय, विवाह में आ रही अड़चनें होंगी दूर
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।