Aaj Ka Meen Rashifal: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके मन में कुछ नया करने को लेकर उथल-पुथल बनी रहेगी, लेकिन आप किसी अजनबी पर कोई भरोसा करने से बचें।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके मन में कुछ नया करने को लेकर उथल-पुथल बनी रहेगी, लेकिन आप किसी अजनबी पर कोई भरोसा करने से बचें। आपको कामों से एक नयी पहचान मिलेगी, लेकिन वह इतनी अच्छी नहीं होगी, जितनी आपने सोची थी। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आप अपनी अच्छी सोच का कार्य क्षेत्र में लाभ उठाएंगे। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।शुभ रंग: हरा
विज्ञापन
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।