मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी संपत्ति में वृद्धि लेकर आएगा। आप किसी नए घर,मकान व दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत है,उन्हें सावधान रहना होगा,क्योंकि उनके कुछ गुप्त शत्रु उनकी चुगली लगा सकते हैं,इसके कारण उन्हे अपने अधिकारी से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। ननिहाल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आप अपनी काफी सारी समस्याओं को आसानी से हल कर पाएंगे। विद्यार्थी अपने गुरु के प्रति पूरी निष्ठा भाव से पूर्ण रहेंगे और अपनी शिक्षक के मार्ग में आ रही समस्याओं को भी हल करने में सफल रहेंगे।