फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (30 May To 05 June 2022): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 30 May 2022 12:53 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य लिए है। इस सप्ताह आपके लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। जिन लोगों को लंबे समय से मनचाहा प्रमोशन या मनचाही जगह पर ट्रांस्फर का इंतजार था, उनकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य लिए है। इस सप्ताह आपके लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। जिन लोगों को लंबे समय से मनचाहा प्रमोशन या मनचाही जगह पर ट्रांस्फर का इंतजार था, उनकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपको सत्ता और सरकार से सहयोग की प्राप्ति होगी। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आप भूमि-भवन से जुड़े विवाद को सुलझाने में कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध और ज्यादा शुभता और सफलता लिए रहने वाला है। इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति और वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। संतान पक्ष की किसी बड़ी उपलब्धि से घर में हर्ष का माहौल रहेगा। जो लोग लंबे समय से अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने की सोच रहे थे, उनकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। परिजन आपके विवाह की स्वीकृति प्रदान कर सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की लाल पुष्प चढ़ाकर उनकी चालीसा का पाठ करें। शुक्रवार के दिन कन्याओं को मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें