मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप राजनीति में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। निजी मामलों में आप थोड़ा ध्यान देकर कामों को करें। आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा और सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। आपको किसी धन संबंधित मामले में लापरवाही करने से बचना होगा। आप अपने कामों को लेकर सूझबूझ दिखाएंगे, तभी आपके काम पूरे होंगे।
विज्ञापन
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
जीवनसाथी को मानसिक सहारा दें और उनका ख्याल रखें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा और दूध से बनी सफेद चीजें दान करनी चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।