मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए घर की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा और वैवाहिक जीवन में प्रेम व सहयोग बना रहेगा। परिवार में यदि सदस्यों में लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह भी दुर होगा और माताजी से आप किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप कहीं घूमने फिरने जाएं, तो वहां आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें और बिजनेस को लेकर आप कोई जरूरी फैसला लेंगे, जिसमें आपको अपने पार्टनर से राय अवश्य लेनी होगी।
विज्ञापन
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।