मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। व्यापार में आज तेजी आएगी, लेकिन आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय को बहुत ही सावधानी से ले, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी। आप अपनी क्रिएटिविटी से अधिकारियों का दिल जीत सकते हैं। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए आपको उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।