Aaj Ka Meen Rashifal: आज का दिन आपके लिए रिश्तो में एकजुटता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और आपको मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है।
मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रिश्तो में एकजुटता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और आपको मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय बढ़ने से आपका मन काफी खुश रहेगा। दूरसंचार के साधन में वृद्धि होगी। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय आसानी से ले सकेंगे। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे और आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। जो आपको खुशी देंगी। आपकी प्रतिभा से कार्य क्षेत्र में लोग आपसे काफी खुश रहेंगे।
विज्ञापन
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
जीवनसाथी को मानसिक सहारा दें और उनका ख्याल रखें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा और दूध से बनी सफेद चीजें दान करनी चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।