मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आप यदि किसी काम को करने में जल्दबाजी दिखाएंगे, तो उससे आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर रहेगी, जो आपको परेशान करेगी। व्यवसाय में आपको अपने सहयोगियों से धन संबंधित मदद लेनी पड़ सकती है, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको अपनी किसी गलती के लिए पछतावा होगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है।