कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कुछ निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। परिवार में चल रही अनबन एक नया मोड़ ले सकती है। आप किसी सरकारी योजना में निवेश कर सकते हैं,जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने जरूरी कामों को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। यदि किसी यात्रा पर जाएं,तो उसमें कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।