मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी और चिंता बनी रहेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके काम में आपके जूनियर कोई गलती निकाल सकते हैं, जिस कारण आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसमें ढील दे सकती है, जिसके कारण आपका कोई नुकसान हो सकता है। आपके परिवार में किसी बात को लेकर वाद विवाद होने की संभावना है, जिसमें आप बड़े सदस्यों से सलाह आवश्यक करें।