कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। व्यापार में आप किसी बड़े बदलाव की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन बातचीत के जरिए दूर होगी और आप किसी बात को लेकर अपने बॉस के गलत बात पर हां में हां ना मिलाएं। कुछ पुराने निवेशों से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है, उन्हें अपनी पढ़ाई में एकजुट होकर जुटना होगा।