मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपके मन में कुछ संशय रहने के कारण उलझनों का सामना करना पड़ेगा। आपकी कोई डील भी फाइनल होते-होते लटक सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपके साथी आपको तनाव दे सकते हैं। आप किसी दूसरे नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपकी किसी बात को लेकर जीवनसाथी से कहासुनी होने की संभावना है। आप अपने पेट का खास ख्याल रखें, इसलिए अत्यधिक मिर्च मसाले वाले भोजन से परहेज रखें और बेफिजूल के खर्चों पर रोक लगाएं।
विज्ञापन
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।