Aaj Ka Meen Rashifal: आपकी किसी बात को लेकर मन में कलह बनी रह सकती है। अपने घरेलू मामलों को घर के अंदर ही सुलझाएं, तो बेहतर रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें।
मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज यदि आप किसी काम को लेकर तनाव में थे, तो वह आसानी से दूर हो जाएगा। आप अपनी संतान के साथ कुछ समय मौज-मस्ती में बिताएंगे। ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे लोगों के साथ कोई धोखाधड़ी हो सकती है। आपकी किसी बात को लेकर मन में कलह बनी रह सकती है। अपने घरेलू मामलों को घर के अंदर ही सुलझाएं, तो बेहतर रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें।
विज्ञापन
शुभ रंग: हरा
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।