Aaj Ka Meen Rashifal: आज आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आप पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने कामों में कोई गड़बड़ी न करें।
मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आप पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने कामों में कोई गड़बड़ी न करें। आपको शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट किसी एक्सपर्ट की राय के बिना करने से बचना होगा। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिनके लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लें। आपका किसी नए घर मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। आप अपनी माताजी से कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
शुभ रंग: सफेद
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।