Aaj Ka Meen Rashifal: आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कार्यक्षेत्र में लोगों से खूब पटेगी, लेकिन आप अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहें।
मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कार्यक्षेत्र में लोगों से खूब पटेगी, लेकिन आप अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहें। वाहन की खराबी के कारण अकस्मात धन खर्च हो सकता है। आज आपके कामों की सराहना होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपके परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन
शुभ रंग: पीला
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।