मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है और कुछ नये संपर्को से आपको लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्य पर भी आप पूरा ध्यान देंगे। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाकर रखना होगा और यदि आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जाए, तो आप उसे समय रहते पूरा करें। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह आज आपसे वापस मांग सकता है। घर परिवार में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो उसे घर से बाहर ना जाने दे, नहीं तो लोग उसका फायदा उठा सकते हैं।