मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपकी रचनात्मक क्षमता बेहतर रहेगी और आप अपनी कला से लोगों को हैरान करेंगे। आप कोई निर्णय आज सोच समझकर लेंगे। संतान की पढ़ाई पर आप पूरा ध्यान देंगे। आप अपने रुके हुए कामों को भी निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिनको लेकर आप आलस्य बिल्कुल नहीं दिखाएंगे। यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने घर-परिवार में चल रही किसी समस्या को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन
शुभ रंग: आसमानी
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।