Aaj Ka Meen Rashifal: आज आपके अंदर कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी, जिससे आपके मन में जल्दबाजी रहेगी और संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपके अंदर कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी, जिससे आपके मन में जल्दबाजी रहेगी और संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से काम को लेकर सलाह लेने की कोशिश करेंगे। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
विज्ञापन
शुभ रंग: हरा
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।