आज आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी और किसी छोड़ी हुई नौकरी से भी बुलवा आ सकता है, लेकिन राजनीतिक में आप थोड़ा सोच समझकर कदम उठाएं, क्योंकि कोई आपको बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है।
मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी और किसी छोड़ी हुई नौकरी से भी बुलवा आ सकता है, लेकिन राजनीतिक में आप थोड़ा सोच समझकर कदम उठाएं, क्योंकि कोई आपको बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
विज्ञापन
शुभ रंग: लाल
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।