मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। कामकाज के मामले में आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। भाइयों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने कीमती सामानों के सुरक्षा अवश्य करें। आपको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन संतान की संगति पर आपको विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि वह किसी गलत राह पर चल सकते हैं। आप अपने घर की साज-सज्जा के लिए भी कुछ चीज लेकर आ सकते हैं।
विज्ञापन
शुभ रंग: हरा
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।