संतान की नौकरी को लेकर आपको भाग दौड़ हो सकती है। किसी सरकारी काम में पूरा होने में समस्या आएगी। आप अपने घर के रिनोवेशन के काम को लेकर भी प्लानिंग करेंगे, जिसमें खर्चा भी अधिक होगा।
मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कामकाज से जुड़े मामले बेहतर रहेंगे। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आपका यदि कोई बात को लेकर मन परेशान चल रहा था, तो उसको आप अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा कर सकते हैं। संतान की नौकरी को लेकर आपको भाग दौड़ हो सकती है। किसी सरकारी काम में पूरा होने में समस्या आएगी। आप अपने घर के रिनोवेशन के काम को लेकर भी प्लानिंग करेंगे, जिसमें खर्चा भी अधिक होगा।
विज्ञापन
शुभ रंग: ग्रे उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।