मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में छोटी बातों को लेकर नोंक झोंक हो सकती है। आप काम को लेकर कोई बड़ा जोखिम न लें। आपको किसी पारिवारिक समस्या को छोटा नहीं समझना है। आप अपने मन में कोई बात ना रखें। यदि आपको कोई समस्या महसूस हो, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करें। निजी मामलों को तो आप घर में रहकर ही निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
विज्ञापन
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।