मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। सेहत में कुछ गिरावट रहने के कारण आप अपने कामों को कल पर टाल सकते हैं। आपको अत्यधिक गर्मी में बाहर जाने के कारण समस्या हो सकती है। आप अपनी डाइट मे तरल पदार्थों को प्राथमिकता दें। जीवनसाथी आपकी कोई मनपसंद चीज आपके लिए लेकर आ सकते हैं। सरकारी नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को मेहनत तो करनी चाहिए, लेकिन इसके साथ-साथ दूसरे काम पर भी ध्यान देना चाहिए। विद्यार्थी पढ़ाई में पूरा फोकस बनाएंगे, जिसका उन्हें लाभ भी अवश्य मिलेगा। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों के यहां घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।