मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। अपनी मेहनत से आप एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। जिस कारण आपकी कुछ योजनाओं से आपको समस्या तो होगी, लेकिन बाद में आपको उससे अच्छा धन मिलने की संभावना है। आप अपने किसी कानूनी मामले को लेकर अपने सहयोगियों से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने घर से कुछ पुराने फर्नीचर को हटाकर नए की खरीदारी कर सकती हैं।