Aaj Ka Meen Rashifal: आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जो विद्यार्थी किसी परीक्षा को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें उसमें अच्छी सफलता हासिल होगी।
मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जो विद्यार्थी किसी परीक्षा को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें उसमें अच्छी सफलता हासिल होगी। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। व्यापार में आप कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। यदि आप किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूर्ण होगी। माताजी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आपको बहुत भागदौड़ भी बनी रहेगी।
विज्ञापन
शुभ रंग: सफेद
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।