मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी आंख व कान खुले रखकर कार्य करना होगा,नहीं तो आपके साथी आपको धोखा दे सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयो का इंतजाम करना पड़ सकता है। आपकी कोई पुरानी गलती जीवनसाथी के सामने आ सकती है, जिससे आपके रिश्ते में ग़लतफ़हमी होने की संभावना है।