कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में तालमेल बनाकर आगे चलने के लिए रहेगा, तभी आप अपने भविष्य को भी सिक्योर कर पाएंगे। जीवनसाथी की सेहत में आज गिरावट आने के कारण आप परेशान रहेंगे। बिजनेस की कुछ योजनाएं आपको अच्छा लाभ देगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। जो विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं,उन्हें किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी, जिससे उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी नए घर मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं।