Aaj Ka Meen Rashifal: आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी काफी रुचि रहेगी, जिससे आपको कोई पुरस्कार भी मिलेगा।
मीन राशि के लोग कल्पनाशील, संवेदनशील और दयालु होते हैं। इन्हें कला, संगीत और आध्यात्मिकता में रुचि होती है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही भावुक और यथार्थ से दूर रहने वाले हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, चा, ची, झ, दो, दू
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी काफी रुचि रहेगी, जिससे आपको कोई पुरस्कार भी मिलेगा। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आपको संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।
विज्ञापन
उपाय
मीन राशि के स्वामी गुरु हैं, इसलिए मीन राशि वालों को गुरुवार के दिन पीली चीजें दान करनी चाहिए।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा और दूध से बनी सफेद चीजें दान करनी चाहिए।
मंगलवार के दिन मीन राशि वालों को हनुमान जी की पूजा और उन्हें लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।