कुंभ राशि के लोग स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीजें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
गे, गो, सा, सू, से, सो, द
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपको अपनी सेहत में लापरवाही करने से बचना होगा और किसी मित्र की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपनी जरूरत के कामों में लापरवाही बिल्कुल ना बरते। आपको किसी काम को लेकर अस्मत यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी आपके काम में आपका पूरा साथ देंगी। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी होने की संभावना है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा।
विज्ञापन
उपाय
कुंभ राशि के लोगों को भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं और शनिदेव भगवान शिव के उपासक हैं।
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए, रोजाना दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
इसके अलावा शनिवार के दिन काले तिल, चमड़े के जूते, उड़द की दाल, छाते, और काले कंबल का दान कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।