मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदाई रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को यदि जोखिम उठाने का मौका मिले, तो दिल खोलकर उठाएं वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आप किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की मदद करेंगे, तो उससे आपको लाभ होगा, मानसिक शांति भी मिलेगी। यदि कोई परेशानी आए, तो आपको उसमें धैर्य बनाकर रखना होगा, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। जो लोग किसी नए व्यवसाय को करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अभी कुछ समय रुकना होगा। यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो वह उनके लिए परेशानी भरा रहेगा।