कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें गिरावट होने की पूरी संभावना है। यदि आपने अपने खानपान में लापरवाही बरती, तो आपको पेट संबंधी समस्या हो सकती है। जल्दबाजी में यदि कार्य क्षेत्र में आपने यदि कोई निर्णय लिया, तो वह आपकी बहुत बड़ी गलती होगी, उसके लिए बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा, लेकिन वह अपने दैनिक खर्चे आसानी से निकाल पाएंगे। आपको किसी वरिष्ठ सदस्य से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।