Aaj Ka Meen Rashifal: आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे और किसी नई नौकरी की भी प्राप्ति आपको हो सकती हैं।
मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे और किसी नई नौकरी की भी प्राप्ति आपको हो सकती हैं। आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा, लेकिन संतान के करियर को लेकर समस्याएं बनी रहेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपनी माताजी से किसी बात को लेकर सोच विचार अवश्य करेंगे और किसी के बहकावे में आकर किसी योजना में धन ना लगाएं।
विज्ञापन
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।