Aaj Ka Meen Rashifal: आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। परिवार के सदस्य को आपका पूरा सहयोग मिलेगा और भाई-बहनों से आप थोड़ा संयम भरा व्यवहार रखें।
मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। परिवार के सदस्य को आपका पूरा सहयोग मिलेगा और भाई-बहनों से आप थोड़ा संयम भरा व्यवहार रखें। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, लेकिन यदि आप लापरवाही दिखाएंगे, तो उससे आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप किसी अजनबी की बातों में ना आएं। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में यदि समस्या आ रही थी, तो उसे आप दूर करने में कामयाब रहेंगे। माताजी से किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा।
विज्ञापन
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।