Aaj Ka Meen Rashifal: आज का दिन आपके लिए समस्याओं सें भरा रहने वाला है, क्योंकि आपके सामने कुछ पारिवारिक समस्या आएंगी। जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी। भाई- बहनों में भी बेवजह के लड़ाई झगड़े पनपेंगे।
मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं सें भरा रहने वाला है, क्योंकि आपके सामने कुछ पारिवारिक समस्या आएंगी। जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी। भाई- बहनों में भी बेवजह के लड़ाई झगड़े पनपेंगे। संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर भी आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है, लेकिन बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे, जिसमे उन्हें खूब शाबाशी मिलेगी।
विज्ञापन
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।