मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आएगा, क्योंकि कार्यक्षेत्र में यदि आपसे पहले कोई गलती हुई थी, तो आज वह भी उजागर हो सकती है। दांपत्य जीवन में यदि कोई अवरोध चल रहा था, तो वह समाप्त होगा। यदि आप अपने बहनोई व साले से कोई लेन-देन करने की सोच रहे हैं, तो उससे आपके आपसे रिश्तो में दरार पैदा हो सकती है। धार्मिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन उसमें आपको अपनी प्रिय व कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखना होगा।आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझता दिख रहा है।